Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयTamil Nadu : तमिलनाडु में राहुल के हेलीकॉप्टर की ली गई...

Tamil Nadu : तमिलनाडु में राहुल के हेलीकॉप्टर की ली गई तलाशी

 dipr

Tamil Nadu :  सोमवार को तमिलनाडु के नीलगिरी में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उड़न दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली। बता दें कि राहुल अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे, जहां वे सार्वजनिक रैली सहित कई चुनावी अभियानों में हिस्सा लेने वाले हैं।

Lok Sabha Election : रुड़की पहुंचीं प्रियंका गांधी,जनसभा को किया संबोधित

वायनाड में राहुल ने किया रोड शो

नीलगिरी जिले (Tamil Nadu)  में राहुल गांधी ने कला एवं विज्ञान कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से केरल के सुल्तान बाथेरी पहुंचे। यहां राहुल ने खुली छत वाली कार में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सैकड़ों लोग उनके रोड शो में शामिल हुए। बता दें कि वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में उनका सामना सीपीआई नेता एनी राजा और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रन से होने वाला है।

भाषा कोई थोपी हुई चीज नहीं – राहुल

रोड शो के दौरान राहुल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई मुख्य रूप से आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा और प्रधानमंत्री का कहना है कि वे एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक नेता, एक भाषा चाहते हैं। भाषा कोई थोपी हुई चीज नहीं है। भाषा एक ऐसी चीज है जो लोगों के अंदर से आती है। केरल के लोगों से यह कहना कि आपकी भाषा हिंदी से कमतर है, अपमानजनक है। भारत में सिर्फ एक ही नेता होना चाहिए, ऐसा कहना देश के सभी युवा लोगों का अपमान करने जैसा है।”

राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी बार आए

वायनाड दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद के मनंतवाड़ी बिशॉप से भी मुलाकात करने की संभावना है। शाम को कांग्रेस नेता कोझिकोड जिले में रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी बार आए हैं।

Baisakhi 2024 : बैसाखी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments