Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandLok Sabha Election : रुड़की पहुंचीं प्रियंका गांधी,जनसभा को किया संबोधित

Lok Sabha Election : रुड़की पहुंचीं प्रियंका गांधी,जनसभा को किया संबोधित

 dipr

Lok Sabha Election :  आज शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी रामनगर के बाद दोपहर बाद रुड़की पहुंचीं। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट देने की अपील की।

Baisakhi 2024 : बैसाखी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

इस दाैरान जनसभा में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पांडेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता मौजूद हैं।

खरगे और राहुल भी आएंगे पर तिथि तय नहीं

लोक सभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आना शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कुछ अन्य नेता उत्तराखंड आएंगे, लेकिन यह नेता किस दिन आएंगे, वह तिथि नहीं बता पाएंगे।

कड़ी सुरक्षा में प्रियंका की चुनावी जनसभा

इससे पहले कांग्रेस के पदाधिकारी व नेता जनसभा की तैयारियों को शुक्रवार देर रात तक अंतिम रुप देने में जुटे रहे। प्रियंका की सुरक्षा को लेकर भी सुरक्षा एजेंसी सतर्क थी। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं नेताओं ने सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एक कंपनी आईटीबीपी, दो प्लाटून आइआरबी, करीब 12 इंस्पेक्टर के अलावा कुमाऊं से भी पर्याप्त फोर्स बुलाई गई। प्रियंका की चुनावी जनसभा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।

Haldwani :हल्द्वानी पहुंचे CMयोगी; बोले- देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments