Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयRohan Gupta joins BJP : कांग्रेस को एक और झटका, रोहन गुप्ता...

Rohan Gupta joins BJP : कांग्रेस को एक और झटका, रोहन गुप्ता BJP में शामिल

 dipr

Rohan Gupta joins BJP :  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पिछले महीने 22 मार्च को रोहन गुप्ता ने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर लगातार अपमान और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था।

Rishikesh : ऋषिकेश में चुनावी जनसभा को PM ने किया संबोधित; बोले- ये उत्साह 19 अप्रैल तक रखना 

भाजपा में शामिल होने के बाद रोहन गुप्ता ने कहा, “कितने विरोधाभास हो सकते हैं। एक संचार प्रभारी हैं, जिनके नाम में राम है, उन्होंने हमसे सनातन का अपमान होने पर चुप रहने को कहा था। देश के नाम पर गठबंधन बनाया गया, लेकिन उसमें देश विरोधियों को शामिल किया गया। ऐसी क्या मजबूरी है कि जिस केजरीवाल पर खालिस्तानियों से जुड़े होने का आरोप लगा था, आज वही केजरीवाल उनका समर्थन कर रहे हैं।”

रोहन ने कहा, “मैं नवरात्रि में भाजपा में शामिल (Rohan Gupta joins BJP) हो कर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं बिना किसी उम्मीद के देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं पिछले 15 साल तक कांग्रेस में था, जबकि मेरे पिता 40 साल तक कांग्रेस में रहे। बिना किसी उम्मीद के हमारे परिवार ने कांग्रेस के लिए कार्य किया। लेकिन हमारा अपमान किया जा रहा है और स्वाभिमान को कुचला जा रहा है। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया।”

पिता की बीमारी को लेकर उम्मीदवारी वापस ली थी

बता दें कि 12 मार्च को घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में रोहन गुप्ता का भी नाम शामिल था। लेकिन उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। उन्होंने बताया कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, इस कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि, अब वह भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Rajkumar Anand resigns : राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा; पार्टी भी छोड़ी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments