Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडRishikesh : ऋषिकेश में चुनावी जनसभा को PM ने किया संबोधित; बोले-...

Rishikesh : ऋषिकेश में चुनावी जनसभा को PM ने किया संबोधित; बोले- ये उत्साह 19 अप्रैल तक रखना 

 dipr

Rishikesh : गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड पहुंचे हैं। आचार संहिता लगने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा दौरा है। ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में डमरु बजाकर उनके चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन शुरू करते ही मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि तमिलनाडु में भी लोग कह रहे फिर एक बार मोदी सरकार।

Rajkumar Anand resigns : राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा; पार्टी भी छोड़ी

उत्साह 19 अप्रैल तक रखना: प्रधानमंत्री

पीएम ने कहा कि देश मे ऐसी सरकार है जिसने 10 साल कई काम किए। आतंकियों को घर में घुस कर मारा जाता है। ये मोदी की मजबूत सरकार है। महिलाओं को लोक व विधानसभा में आरक्षण दिया। वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। उत्तराखंड में भी साढ़े तीन करोड़ से अधिक पूर्व सैनिकों को मिला है।

संबोधन के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उत्साह 19 अप्रैल तक रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।

उत्तराखंड को विकसित करने में चारधाम यात्रा का बड़ा योगदान

प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। कहा कि पर्यटकों का उत्तराखंड में पहुंचना आसान होना चाहिए। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां ऋषिकेश (Rishikesh) कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है।

आदि कैलाश के लिए हेलिकाॅप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नीयत सही है। जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

Uttarakhand Election : 13 अप्रैल को चुनावी रैली करने उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments