Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Election 2024 : पांच ऐसे विधानसभा क्षेत्र जहां मतदान का प्रतिशत...

Uttarakhand Election 2024 : पांच ऐसे विधानसभा क्षेत्र जहां मतदान का प्रतिशत 50 से भी कम

 dipr

Uttarakhand Election 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड से 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए आयोग को राज्य के 23 विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में 20 विधानसभा क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ। पांच विधानसभा क्षेत्र तो ऐसे हैं, जहां मतदान का प्रतिशत 50 या उससे भी कम रहा। ऐसे में लक्ष्य हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

Wayanad : राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो के बाद भरा नामांकन

2022 में हुए विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2024) की करें तो प्रदेश में 23 विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे, जहां 60 प्रतिशत से कम मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें सर्वाधिक आठ-आठ विधानसभा क्षेत्र गढ़वाल और अल्मोड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत आते हैं। टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट में भी पांच ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम हुआ मतदान

आयोग को विशुद्ध पर्वतीय क्षेत्र वाली इन संसदीय सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। इसके अलावा नैनीताल-ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार संसदीय सीट पर भी एक-एक विधानसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। यहां भी आयोग ने मोर्चा संभाल रखा है।

12 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान उत्साहित करने वाला

वहीं बात करें अत्यधिक मतदान वाले क्षेत्रों की तो 12 विधानसभा क्षेत्रों में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इन विधानसभा क्षेत्रों में लोग मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी यहां 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

इसमें आठ विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार संसदीय सीट के अंर्तगत आते हैं। इसके अलावा नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत तीन और टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट के एक विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान 75 प्रतिशत से अधिक हुआ था। राज्य के शेष 35 विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2022 में 60 से 75 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ।

वर्ष 2022 में यहां हुआ 60 प्रतिशत से कम मतदान

विधानसभा क्षेत्र, मतदान प्रतिशत
सल्ट, 45.65
चौबट्टाखाल, 45.69
प्रतापनगर, 49.23
रानीखेत, 49.82
घनसाली, 50.35
लैंसडौन, 51.00
द्वाराहाट, 52.52
पौड़ी, 53.00
देवप्रयाग, 54.07
नैनीताल, 54.91
यमकेश्वर, 55.00
टिहरी, 55.13
जागेश्वर, 55.55
गंगोलीहाट, 55.61
देहरादून कैंट, 56.02
सोमेश्वर, 56.27
धर्मपुर, 56.45
श्रीनगर, 57.00
राजपुर रोड, 57.14
रुद्रप्रयाग, 58.15
लोहाघाट, 58.35
अल्मोड़ा, 58.68
थराली, 59.48

Delhi Liquor Case : दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जा सकते संजय सिंह; जमानत की शर्तें तय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments