Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडLok sabha election 2024 : हरिद्वार और नैनीताल को लेकर फंसी कांग्रेस

Lok sabha election 2024 : हरिद्वार और नैनीताल को लेकर फंसी कांग्रेस

 dipr

Lok sabha election 2024 :  लोकसभा चुनाव सामने आ गए है लेकिन अभी भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची चल रही है। प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल सीट पर फंस गई है। मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड को शामिल नहीं किया गया।

New Home Secretary : आईएएस दिलीप जावलकर होंगे उत्तराखंड के नए गृह सचिव

पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा नामांकन की तैयारी

साथ ही पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा नामांकन की तैयारी में जुट गई है, लेकिन कांग्रेस में हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों का पेच फंसा हुआ है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित होने की संभावना जताई जा रही थी। इससे पहले प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। लेकिन अभी प्रत्याशियों पर फैसला अटका हुआ है।

हरीश रावत अपने बेटे के लिए टिकट मांग पर अड़े

सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा इस बात पर अड़े हैं कि यहां से हरीश रावत खुद चुनाव लड़ें।

कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में काम करेंगे

प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक में प्रत्याशी तय किए जाएंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से उत्तराखंड को बाहर रखा गया है। पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, उसकी जीत के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में काम करेंगे। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शैलजा कुमारी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक ली

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले उत्तराखंड प्रभारी शैलजा कुमारी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक ली। उन्होंने हरिद्वार व नैनीताल सीट पर एक बार फिर प्रत्याशियों को लेकर पार्टी नेताओं की टोह ली। इसके साथ ही चुनाव रणनीति और प्रबंधन पर चर्चा की। बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

Lok Sabha Election : उत्तराखंड BJP में 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments