Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandLok Sabha Election : उत्तराखंड BJP में 22 से 27 मार्च तक...

Lok Sabha Election : उत्तराखंड BJP में 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन

 dipr

Lok Sabha Election : आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी  ने लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक होंगे। नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे।

Supreme Court on CAA : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से CAA को लेकर जवाब देने पर मांगा समय 

22 मार्च अल्मोड़ा
23 मार्च हरिद्वार
27 मार्च नैनीताल
26 मार्च गढ़वाल
27 मार्च टिहरी गढ़वाल

सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई (Lok Sabha Election)

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे।

छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित

धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत होने वाली प्रधानमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियों के लिए सभी लोकसभाओं से रिपोर्ट मांगी गई है। मंगलवार को यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि हम भाग्यशाली थे कि उत्तराखंड पहला राज्य बना जहां समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया। राष्ट्रपति ने इस पर अपनी सहमति दे दी। इसे कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसे देखने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।” इसे जमीन पर कैसे लागू किया जाएगा… हम जल्द ही अधिनियम लागू करेंगे।

 

Jharkhand : भाजपा में शामिल हुईं हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments