Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi : पीएम मोदी कल संघ के स्मृति मंदिर में करेंगे...

PM Modi : पीएम मोदी कल संघ के स्मृति मंदिर में करेंगे नवरात्र पूजा

 dipr

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रविवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्मृति मंदिर में प्रतिपदा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर दीक्षाभूमि जाकर डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे, जहां उन्होंने 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। वहीं, छत्तीसगढ़ को वह 33 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात भी देंगे।

Earthquake : म्यांमार भूकंप की तबाही से 1000 लोगों की मौत की आशंका, अस्पतालों में खून की भारी किल्लत

प्रधानमंत्री नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे

सरकार की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री स्मृति मंदिर और दीक्षाभूमि जाने के बाद सुबह करीब 10 बजे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे। संस्थान की स्थापना गुरुजी श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की स्मृति में की गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों को सस्ती और विश्व स्तरीय नेत्र उपचार सेवाएं प्रदान करना है। वह यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फिर, नागपुर में ही स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लि. में यूएवी के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर में छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और यहां बिजली, तेल तथा गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण-3 की आधारशिला रखेंगे और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लि. (सीएसपीजीसीएल) की 15,800 करोड़ से अधिक की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

स्वच्छ ऊर्जा समाधान वाली योजनाओं की रखेंगे नींव

भारत के शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों, वायु प्रदूषण में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने के मद्देनजर प्रधानमंत्री कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. की सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। पीएम 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

आवास योजना लाभार्थियों को सौंपेंग घर की चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी होगा। प्रधानमंत्री इस योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे। इसके अलावा पीएम सबको शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो प्रमुख शैक्षिक पहलों का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) खोलना शामिल हैं।

Water Conservation Campaign 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में किया प्रतिभाग

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments