Thursday, October 22, 2026
HomeNationalCG Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़,15...

CG Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़,15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 dipr

छत्तीसगढ़। CG Naxal Encounter :  सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दोनों तरफ से काफी गोलियां चली। इस एनकाउंटर में 15 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

PM Modi : पीएम मोदी कल संघ के स्मृति मंदिर में करेंगे नवरात्र पूजा

जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान रवाना हुए। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया। हालांकि, मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है।

रात 12 बजे ऑपरेशन के लिए रवाना हुए थे जवान

जानकारी के मुताबिक, गोगुंडा इलाके में कमांडर जगदीश के होने की सूचना पर रात 12 बजे डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जहां सुबह 6 बजकर 50 मिनट में गोलीबारी शुरू हुई।

इस ऑपरेशन में घायल हुए दोनों जवानों को उपचार के लिए रायपुर भेजा जाएगा। वहीं मुठभेड़ को एसपी किरण चव्हाण ने वॉर रूम से मॉनीटर किया है। मुठभेड़ के दौरान ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

बस्तर में IED ब्लास्ट में एक जवान घायल (CG Naxal Encounter)

सुकमा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है, जहां पहले भी कई नक्सली हमले हो चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया था।

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया, “बेड़माकोटी की ओर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नारायणपुर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।” आईजी ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जवान की हालत स्थिर हो गई है।

Earthquake : म्यांमार भूकंप की तबाही से 1000 लोगों की मौत की आशंका, अस्पतालों में खून की भारी किल्लत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments