Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडChardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए मुख्य...

Chardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए मुख्य पड़ावों पर तैनात रहेंगे एएसपी

 dipr

Chardham Yatra 2025 :  चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए आईजी रेंज कार्यालय में एक विशेष सेल बनाई गई है। इसके प्रभारी डीआईजी रैंक के अधिकारी रहेंगे, जो कि हर वक्त यात्रा मार्ग की विभिन्न संसाधनों से निगरानी करेंगे। इसके अलावा यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर एएसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाएगा। ताकि, किसी भी समस्या के तत्काल निराकरण के लिए कदम उठाए जा सकें।

Delhi Budget : दिल्ली बनेगी ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर हब…इन योजनाओं पर शुरू होगा काम

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा मार्गों (Chardham Yatra 2025) और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत, हर प्रमुख ठहराव स्थल पर एक एएसपी रैंक के अधिकारी की तैनाती की जाएगी। साथ ही यात्रा की निगरानी और समन्वय के लिए रेंज कार्यालय में विशेष सेल का गठन किया गया है।

इस सेल के इंचार्ज डीआईजी (उप महानिरीक्षक) रैंक के अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

CBI Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई में आवास पर सीबीआई की छापामारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments