Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCBI Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के रायपुर और...

CBI Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई में आवास पर सीबीआई की छापामारी

 dipr

रायपुर। CBI Raid :  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेत भूपेश बघेल के घर पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची है। उनके रायपुर और भिलाई के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची है और जांच कर रही है।

Jharkhand violence : झारखंड में फिर बवाल,दो समुदायों के बीच भिड़ंत; पुलिस ने संभाला मोर्चा

सीबीआई से पहले ईडी ने की थी जांच

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम घर के अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। बता दें, सीबीआई से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उनके घर पर छापा मारा था।

2161 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच चल रही है। हालांकि, ईडी की कार्रवाई के दौरान कई कांग्रेसी नेताओं ने उनते घर के बर जमा होकर कार्रवाई का विरोध किया था। आज भी प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

एक करीबी सहयोगी के आवास पर भी हुई छापेमारी (CBI Raid)

पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की।

एजेंसी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि किस मामले में छापेमारी की जा रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले के मामले में बघेल के आवास पर छापेमारी की थी।

Char Dham Yatra : चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज, इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments