Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJharkhand violence : झारखंड में फिर बवाल,दो समुदायों के बीच भिड़ंत; पुलिस...

Jharkhand violence : झारखंड में फिर बवाल,दो समुदायों के बीच भिड़ंत; पुलिस ने संभाला मोर्चा

 dipr

Jharkhand violence : झारखंड के हजारीबाग से फिर बवाल की खबरें आ रही हैं। यहां रामनवमी को लेकर निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि जमकर पत्थरबाजी होने लगी। उपद्रवियों में इलाके में जमकर तोड़फोड़ भी की। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बलप्रयोग भी किया।

Char Dham Yatra : चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज, इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा

इससे पहले 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया था। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी

हिंसा के बाद लोग नाराज हो गए। हालात इनते बिगड़ गए कि पुलिस के समझाने के बाद भी वे शांत होने को तैयार नहीं थे। तब हालात काबू में नहीं आते दिखे तो पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मौके पर सिटी एसपी अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ अमित आनंद, डीएसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन के मदद से दोषियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।

सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया (Jharkhand violence)

डिप्टी कमिश्नर, हजारीबाग नैंसी सहाय ने बताया कि हजारीबाग के झंडा चौक पर रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हाथापाई और हल्का पथराव हुआ। जुलूस के दौरान एक समूह कुछ गाने बजा रहा था, जिस पर दूसरे समूह ने आपत्ति जताई, जिसके परिणामस्वरूप हाथापाई और पथराव हुआ। इलाके में तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

हर मंगलवार को मंगला जुलूस का आयोजन

हर साल रामनवमी से पहले हर मंगलवार को मंगला जुलूस का आयोजन किया जाता है। आज होली के बाद दूसरे मंगलवार को भी दूसरा जुलूस निकाला गया। हजारीबाग के विभिन्न अखाड़ाधारी अपने-अपने जुलूस के साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजर रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने जामा मस्जिद चौक के निकट पथराव कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति पर नजर रखी जा रही

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अब हालात सामान्य

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार ने कहा कि मंगला जुलूस के दौरान पथराव हुआ। अब हालात सामान्य हैं। लोगों से अपील है कि वो अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आरोपियों को पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Kamra Row : विवादित बयान देकर फंसे स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा, पुलिस ने भेजा समन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments