Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयKunal Kamra Row : विवादित बयान देकर फंसे स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा,...

Kunal Kamra Row : विवादित बयान देकर फंसे स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा, पुलिस ने भेजा समन

 dipr

Kunal Kamra Row :  विवादित बयान देकर फंसे स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। विवाद के बीच खार पुलिस ने कुणाल कामरा के घर समन भेजकर उन्हें आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। कुणाल फिलहाल मुंबई में नहीं हैं। इससे पहले MIDC पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कुणाल कामरा की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी। मामले को आगे की जांच के लिए खार पुलिस को सौंप दिया गया है।

Chhaava Screening In Parliament: 00 करोड़ी Chhaava की संसद में होगी स्क्रीनिंग, जानिए संसद में कब स्क्रीन किया जाएगा

क्या है मामला?

कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra Row) ने मुंबई में आयोजित अपने शो में महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे शिवसेना कार्यकर्ता उग्र हो गए थे। उन्होंने दिग्गज नेता के दल बदलने को लेकर एक फिल्मी गाने का सहारा लिया था। इस विवादित टिप्पणी पर भड़के शिवसेना के युवा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इसी होटल में कामरा के शो की शूटिंग हुई थी। उपद्रव के बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में राहुल समेत 12 को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जमानत दे दी गई। विवादित टिप्पणी मामले में कामरा पर भी मामला दर्ज किया गया है।

विवाद पर कॉमेडियन ने क्या कहा, फडणवीस ने क्या फटकार लगाई?

स्टैंड-अप शो के दौरान कॉमेडियन कामरा ने ‘दिल तो पागल है’ फिल्म के एक लोकप्रिय हिंदी गाने की पैरोडी की थी। इसमें शिंदे का नाम लिए बगैर ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था। विवाद बढ़ा तो उन्होंने एक पोस्ट ‘एक्स’ पर साझा की, जिसमें उनके हाथ संविधान की कॉपी है। इस बीच कुणाल ने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया। इस पर शिवसेना नेताओं ने कहा कि अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो हम उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। कॉमेडियन की विवादास्पद टिप्पणी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक शब्दों में कहा था कि जिस संविधान को हाथ में लेकर कामरा तस्वीर साझा कर रहे हैं, वही संविधान कहता है कि आपको बोलने की आजादी है, पर उससे दूसरे का यही अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कामरा से तत्काल माफी मांगने को कहा था। चाहिए।

Delhi Budget 2025: आज पेश होगा दिल्ली सरकार का पहला बजट, बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने और रोजगार सृजन पर होगा जोर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments