Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनChhaava Screening In Parliament: 00 करोड़ी Chhaava की संसद में होगी स्क्रीनिंग,...

Chhaava Screening In Parliament: 00 करोड़ी Chhaava की संसद में होगी स्क्रीनिंग, जानिए संसद में कब स्क्रीन किया जाएगा

 dipr

नई दिल्ली। Chhaava Screening In Parliament: विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक फिल्म छावा इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म की शानदार कमाई और औरंगजेब पर विवाद के बीच अब छावा को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। रिलीज के 39 दिन बाद छावा की संसद में स्क्रीनिंग होने जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीति जगत के कई दिग्गज नेता संसद में शामिल होकर छावा देखेंगे।

Delhi Budget 2025: आज पेश होगा दिल्ली सरकार का पहला बजट, बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने और रोजगार सृजन पर होगा जोर

छावा इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि छावा ने राजनीति जगत में भी सुर्खियां बटोरी है। फिल्म में दिखाए गए औरंगजेब पर इतना विवाद हुआ कि राजनेता आपस में ही भिड़ गए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नोट छाप रही है। फिल्म की शानदार कमाई के बीच अब संसद में इसकी स्क्रीनिंग हो रही है।

संसद में कब होगी छावा की स्क्रीनिंग?

संसद इस गुरुवार को बालयोगी ऑडिटोरियम में बॉलीवुड फिल्म छावा की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। यही नहीं, संभाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) समेत फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने छावा मूवी की तारीफ की थी। दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र और मुंबई ने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन दिनों छावा पूरे देश में धूम मचा रही है जिसके बाद विक्की कौशल खुशी से गदगद हो गए थे।

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (chhaava Screening In Parliament)

14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा इस वक्त घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में धमाल मचा रही है। टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की लिस्ट में शुमार छावा ने सिर्फ भारत में 582 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 775 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

बात करें फिल्म की स्टार कास्ट की तो मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्त जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। दिनेश विजान ने फिल्म का निर्माण किया है।

New BJP Chief : अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष,भाजपा ने जताई संभावना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments