Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयWeather News : होली पर बदलेगा मौसम, 11 राज्यों में दो दिन...

Weather News : होली पर बदलेगा मौसम, 11 राज्यों में दो दिन बारिश का अनुमान

 dipr

नई दिल्ली। Weather News : दिल्ली में आज बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में आज रात से फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।

धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान

देश के कई राज्यों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। दक्षिणी तमिलनाडु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में बारिश की संभावना

आगामी दो दिनों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं। वहीं संगरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान बुधवार सुबह 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कैसा रहेगा मौसम?

आज यानी 13 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इससे लू वाले इलाकों को राहत मिलेगी।

वहीं, दिल्ली को भी दिनभर की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी अभी जारी रहने वाली है। वहीं कुछ राज्यों में हीटवेव का दौर चल रहा है।

अब से 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

14 मार्च को लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

13 और 14 मार्च को और दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 14 मार्च तक सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

नागालैंड, मणिपुर में बारिश के आसार

16 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है। 13 से 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments