Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडDehradun Road accident : एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने चार मजदूरों...

Dehradun Road accident : एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने चार मजदूरों को रौंदा,मौके पर मौत

 dipr

Dehradun Road accident :  उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है, जिसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

Weather News : होली पर बदलेगा मौसम, 11 राज्यों में दो दिन बारिश का अनुमान

घटना राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम पुत्र रामबहादुर और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे। सभी शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सब काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

यह हुए घायल

घायलों में हरदोई के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम पुत्र राजकुमार और बिहार के रहने वाले मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद जाहिर शामिल हैं। हादसे के वक्त ये दोनों स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे थे। धनीराम सब्जी का ठेला लगता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। शहर के चारों ओर बैरियर पर नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

कार चालक की तलाश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। कार चालक की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उसे ढूंढा जा रहा है।

धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments