Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi @ IMD Foundation Day : आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस...

PM Modi @ IMD Foundation Day : आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने की मिशन मौसम की शुरुआत

 dipr

PM Modi @ IMD Foundation Day :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर मिशन मौसम की शुरुआत की। इसका मकसद देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में सुबह करीब 10:30 बजे यह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

Delhi Chunav 2025 : सीएम आतिशि पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप, FIR दर्ज

इस मिशन का लक्ष्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और सिस्टम विकसित करके, उच्च-रिज़ॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन, अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रहों एवं उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटरों को कार्यान्वित करते हुए उच्च स्तरीय क्षमता को हासिल करना है। यह मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ को बेहतर बनाने, वायु गुणवत्ता डेटा प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा जो लंबे समय में मौसम प्रबंधन और हस्तक्षेप की रणनीति बनाने में सहायता प्रदान करेगा।

मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजना

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी किया। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं।

आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस (PM Modi @ IMD Foundation Day ) के उपलक्ष्य में, पिछले 150 वर्षों के दौरान आईएमडी की उपलब्धियों, भारत को जलवायु-अनुकूल बनाने में इसकी भूमिका तथा विभिन्न मौसम और जलवायु सेवाएं प्रदान करने में सरकारी संस्थानों द्वारा निभाई गई भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों, गतिविधियों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई है।

MahaKumbh : महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments