Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiDelhi Chunav 2025 : सीएम आतिशि पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल...

Delhi Chunav 2025 : सीएम आतिशि पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप, FIR दर्ज

 dipr

नई दिल्ली। Delhi Chunav 2025 :  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बताया गया कि आचार संहिता उल्लंघन (Election code of conduct) करने पर यह कार्रवाई हुई है। बताया गया कि गोविंद पुरी में एफआईआर दर्ज हुई है। सीएम आतिशि पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप है। इसी को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।

MahaKumbh : महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

आचार संहिता लगने के बाद नगर निगम ने जब्त किए 9 करोड़

राजधानी में विधानसभा चुनाव (Delhi Chunav 2025) के मद्देनजर लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक निगम ने 21 करोड़ की वस्तुओं से लेकर ड्रग्स, शराब और नकदी जब्त की है। इसमें नौ करोड़ की नकदी है तो वहीं पांच करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स शामिल है।

14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी

इसके अलावा चुनाव में परोसने के लिए लाई गई 14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी गई है। दिल्ली में अवैध रूप से लगे छह लाख से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स पोस्टर को भी हटाया गया।

11 जिलों में की गई यह कार्रवाई

चुनाव आयोग के अनुसार, आचार संहित लगने के बाद 9.80 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई है। 14 हजार 211 लीटर शराब तो 5.05 करोड़ की ड्रग्स, 6.1 करोड़ की महंगी वस्तुओं के साथ ही लोगों को बांटने के लिए दूसरी सामान्य वस्तुएं 0.47 करोड़ की जब्त की गई हैं। सभी 11 जिलों में यह कार्रवाई की गई है।

पूर्वी जिले में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

बता दें कि सर्वाधिक कार्रवाई पूर्वी जिले में हुई है। यहां पर 6.83 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें जहां 3.12 करोड़ की नकदी, 123.08 लीटर शराब, 1.68 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 2.02 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं शामिल हैं।

4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

वहीं, कार्रवाई में दूसरे स्थान पर मध्य जिला है। यहां 6.81 करोड़ रुपये की वस्तुएं व 4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। 1242 लीटर शराब तो 71.40 लाख रुपये की ड्रग्स तो 2.45 करोड़ रुपये की महंगी वस्तुएं और 70 हजार रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गई है।

National Games 2025 : प्रदेशवासियों खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हर घर में जलाएं दीप – सीएम धामी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments