Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMaharashtra : बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में सीआईडी करेगी जांच; पुलिस मुठभेड़...

Maharashtra : बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में सीआईडी करेगी जांच; पुलिस मुठभेड़ में गई थी जान

 dipr

विस्तार : Maharashtra  बदलापुर मामले का आरोप अक्षय शिंदे सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आरोपी की मौत की जांच करेगी। फॉरेंसिक साइंस विशेषज्ञों की एक टीम ने मंगलवार को पुलिस वाहन की जांच की, जिसमें आरोपी अक्षय शिंदे को एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी।

MUDA Land Scam : जमीन घोटाले मामले पर सिद्धारमैया की याचिका HC ने की याचिका खारिज

बता दें कि शिंदे को सोमवार की शाम करीब 6:15 बजे पुलिस की गाड़ी में ले जाया जा रहा था। तभी उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली। इसके बाद उसने एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) पर गोली चला दी। जिसमें एपीआई घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें शिंदे की मौत हो गई। आरोपी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जांच महाराष्ट्र सीआईडी करेगी (Maharashtra)

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह घटना पुलिस हिरासत में मौत से संबंधित है। इसकी जांच महाराष्ट्र सीआईडी करेगी। उन्होंने आगे बताया कि सीआईडी की एक टीम मुंब्रा बाईपास पर उस स्थान का दौरा करेगी, जहां घटना हुई थी। वे उन पुलिसकर्मियों के बयानों को भी रिकॉर्ड करेंगे, जो घटना के दौरान वाहन में मौजूद थे। सीआईडी अधिकारी आरोपी अक्षय शिंदे के माता-पिता के बयान को भी रिकॉर्ड करेंगे।

अक्षय शिंदे के शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए ठाणे के कलवा नागरिक अस्पताल से सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ डॉक्टरों की उपस्थिति में कैमरे में पोस्टमार्टम किया जाएगा। अक्षय शिंदे के पिता ने अपने बेटे की मौत पर जांच की मांग की। आरोपी के परिवारवालों ने पुलिस के दावों को चुनौती दी।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 17 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में स्कूल के अटेंडेंट को गिरफ्तार किया था। शख्स पर किंडरगार्टन में पढ़ रहीं तीन और चार साल की दो बच्चियों से उत्पीड़न का आरोप था। बच्चियों के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अटेंडेंट ने लड़कियों का स्कूल के टॉयलेट में ही उत्पीड़न किया था। लड़कियों ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज हुआ। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर स्कूल के प्रबंधन ने सोमवार को बयान जारी किया और कहा कि उसने प्रिंसिपल के साथ, एक क्लास टीचर और महिला अटेंडेंट को भी निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर स्कूल की तरफ से माफी भी मांगी गई है।

Kolkata Rape-Murder : महिला डॉक्टर रेप केस में BJP का आंदोलन जारी; थानों में गंगाजल छिड़कर लगाई झाड़ू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments