Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiDelhi New CM Atishi : CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली...

Delhi New CM Atishi : CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी; BJP ने बताया संविधान का अपमान

 dipr

नई दिल्ली। Delhi New CM Atishi  सोमवार को आतिशी मार्लेना ने दिल्ली सचिवालय में पदभार संभाल लिया है। आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रखेंगी। उन्होंने सीएम की मेज पर अपने लिए अलग कुर्सी लगवाई है।

Kareena kapoor : करीना कपूर ने मनाया अपना 44वां बर्थडे; ननदों ने दी जन्मदिन की बधाई

आतिशी का कहना है कि इस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल फिर से दिल्ली के सीएम बनेंगे और फिर केजरीवाल की इस कुर्सी पर बैठेंगे।

आतिशी ने खाली क्यों छोड़ी सीएम की कुर्सी (Delhi New CM Atishi)

आतिशी ने कहा कि “आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसी भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था।

भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और अरविंद केजरीवाल ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम CM पद से इस्तीफा दे दिया।

मुझे विश्वास है कि अब दिल्ली वाले केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से CM बनाएंगे। तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल का इंतजारर करेगी।”

संविधान-नियम एवं मुख्यमंत्री पद का अपमान

उधर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ऐसा करना संविधान-नियम एवं मुख्यमंत्री पद का अपमान है। इस तरह मुख्यमंत्री की मेज पर दो कुर्सी रखना। आतिशी जी यह कोई आदर्श पालन नहीं है, सीधी स्पष्ट भाषा में चमचागिरी है।

आतिशी के पास हैं 13 विभाग

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, बिजली, शिक्षा, राजस्व, वित्त,योजना, सेवाएं, सतर्कता व जल सहित सभी 13 विभाग अपने रखे हैं। यह वह विभाग में जिनमें सबसे अधिक काम होना है ऐसे में आने वाले समय में उनके सामने काम को पटरी पर लाना चुनौतियां भी रहेंगी।

हालांकि उनके मंत्रिमंडल में शपथ लेने वालों में चार मजबूत और अनुभवी साथी हैं। इनमें गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत के नाम शामिल हैं। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक अहलावत दिल्ली मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं।

IND vs BAN 1st Test : भारत ने 287/4 रन पर घोषित की दूसरी पारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments