Thursday, October 22, 2026
HomeखेलIND vs BAN 1st Test : भारत ने 287/4 रन पर घोषित...

IND vs BAN 1st Test : भारत ने 287/4 रन पर घोषित की दूसरी पारी

 dipr

नई दिल्‍ली। IND vs BAN 1st Test  चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट की दूसरी पारी भारत ने 287/4 रन पर घोषित कर दी। ऐसे में बांगलदेश को जीत के लिए 514 रन का टारगेट मिला है।

Dharavi Mosque Demolition : धारावी में मस्जिद के अवैध पार्ट को तोड़ने को लेकर बवाल

भारत ने ऋषभ पंत और शुभमन गिल के शतक की बदौलत दूसरी पारी में 287 रन बनाए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 176 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए।

रोहित-विराट रहे फेल (IND vs BAN 1st Test)

भारत की दूसरी पारी में अन्‍य किसी प्‍लेयर का बल्‍ला नहीं चला। सलामी बल्‍लेबाज ऋषभ पंत ने 17 गेंदों पर 10 रन बनाए। कप्‍तान रोहित शर्मा ने 7 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। विराट कोहली दूसरी पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्‍होंने 37 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए। केएल राहुल 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 376 रन

इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में 376 रन पर सिमट गई थी।

रविचंद्रन अश्विन ने शतक लगाया था।

उन्‍होंने 133 गेंदों पर 113 रन बनाए थे।

उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 86 रन और यशस्‍वी जायसवाल ने 56 रन बनाए थे।

जवाब में बांग्‍लादेश टीम पहली पारी में 149 रन पर सिमट गई थी।

शाकिब अल हसन ने सबसे ज्‍यादा 32 रन की पारी खेली थी।

उनके अलावा मेहदी हसन मिराज ने 27, लिटन दास ने 22 और कप्‍तान शांतो ने 20 रन की पारी खेली थी।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को 4 सफलताएं मिली थीं।

उनके अलावा मोहम्‍मद सिराज, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 शिकार किए थे।

SC YT Hacked : सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक; हैकर्स ने ब्लैंक वीडियो किया प्रसारित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments