Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHaryana BJP Manifesto : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी...

Haryana BJP Manifesto : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

 dipr

चंडीगढ़। Haryana BJP Manifesto :  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के रोहतक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ (घोषणा पत्र) जारी किया है।

Delhi CM Oath Ceremony : 21 सितंबर को होगा आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा ने किसानों और युवाओं को साधते हुए अग्निवीरों व वंचित समुदायों पर भी विशेष ध्यान दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को नॉनस्टाप हरियाणा का संकल्प पत्र का नाम दिया है। इसमें भाजपा ने जनता से 20 वादे किए हैं।

ये हैं भाजपा के 20 संकल्प

सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 2100 रुपए दिए जाएंगे।

IMT खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण किया जाएगा। प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।

चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा।

24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की गारंटी।

2 लाख युवाओं को ‘बिना पर्ची बिना खर्ची’ पक्की सरकारी नौकरी दी जाएंगी।

5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना से मासिक स्टाइपेंड।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास।

सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस तथा सभी अस्पतालों में डायग्नोसिस मुफ्त।

हर जिले में ओलंपिक खेलों के लिए नर्सरी।

हर घर गृहणी योजना तहत 500 रुपए में सिलेंडर।

अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर।

हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी।

भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण एवं नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत।

भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं एवं फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआत।

छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाए जाएंगे।

DA और पेंशनों को जोड़ने वाले साइंटिफिक फॉर्मूले के आधार पर सभी सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धि की जाएगी।

भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले ओबीसी एवं एससी जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी।

सभी ओबीसी वर्ग के उद्यमियों की, मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये तक के ऋण की गारंटी हरियाणा राज्य सरकार उठाएगी।

हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक स्किल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे

दक्षिण हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क बनाए जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं यहां उस धार्मिक और पवित्र भूमि पर हूं जो संतों, स्वतंत्रता सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों की है। हम घोषणापत्र को कैसे समझते हैं? कांग्रेस ने एक प्रवृत्ति बनाई थी जिसमें उन्होंने घोषणापत्र को कमजोर बना दिया था। लोगों की नजर में यह दस्तावेज अपनी प्रासंगिकता खो चुका है।

ये नेता भी रहे मौजूद

मंच पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, ओपी धनखड़, सुधा यादव, कुलदीप बिश्नोई, प्रो रामबिलास शर्मा, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और अन्य नेता मौजूद हैं।

District Smart Control Room : उत्तरकाशी में बनेगा पहला डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments