Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHaryana Congress Manifesto : 2 लाख सरकारी नौकरी; बुजुर्गों को 6 हजार...

Haryana Congress Manifesto : 2 लाख सरकारी नौकरी; बुजुर्गों को 6 हजार रुपए पेंशन,हरियाणा में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

 dipr

पंचकूला। Haryana Congress Manifesto  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे। इसके साथ ही हरियाणा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।

Jammu Kashmir Election : जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान; एक बजे तक 41.17 फीसदी मतदान

MSP के लिए कानूनी गारंटी और जाति सर्वेक्षण का वादा भी शामिल

कांग्रेस ने संकल्पपत्र में बुजुर्गों और महिलाओं पर जोर देते हुए किसानों को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही पार्टी ने जनकल्याणकारी नीतियों पर भी फोकस किया है। कांग्रेस की सात गारंटियों में सत्ता में आने पर MSP के लिए कानूनी गारंटी और जाति सर्वेक्षण का वादा भी शामिल है। कांग्रेस के संकल्प पत्र में क्या वादें किए गए हैं, आइए इसके बारे में क्रमानुसार जानते हैं।

हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे (Haryana Congress Manifesto) 

घोषणा पत्र के अनुसार, ‘महिलाओं को शक्ति’ के तहत हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। ‘सामाजिक सुरक्षा को बल’ में पांच हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन रखी गई है, वहीं 6 हजार रुपए दिव्यांगों को पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। विधवा महिलाओं को 5 हजार रुपए बतौर पेंशन दिए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने एलान किया है कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाएगा।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है अहम

मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम इन गारंटियों को लागू करेंगे और इसलिए हमने इसे ‘सात वादे, पक्के इरादे’ नाम दिया है।

महिला को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा

महिला सशक्तिकरण’ के नाम पर कांग्रेस ने 18 से 60 साल की हर महिला को 500 रुपये में गैस सिलेंडर और 2,000 रुपये मासिक देने का वादा किया है। सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पार्टी ने बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं के लिए 6,000 रुपये प्रति माह पेंशन और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का भी वादा किया है।

किसानों के कल्याण के तहत कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी का वादा किया है। पार्टी ने जाति सर्वेक्षण और क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का भी आश्वासन दिया है।

300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख का फ्री इलाज

वहीं आम नागरिकों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख का फ्री इलाज दिया जाएगा। कांग्रेस ने वादा किया कि गरीबों को छत प्राप्त हो सके। इसके लिए 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान दिया जाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गांरटी और तत्काल फसल पर मुआवजा दिया जाएगा। कांग्रेस के संकल्प पत्र में जातिगत सर्वे और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए करने की भी घोषणा की गई हैं।

PM Modi Birthday : सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments