Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडPM Modi Birthday : सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी...

PM Modi Birthday : सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

 dipr

आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश के सवा करोड़ निवासियों की ओर से मैं भगवान महादेव से आपके स्वस्थ, समृद्ध और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित करता रहे।

Bulldozer Justice : SC ने बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, कहा- हमारी अनुमति से ही लें एक्शन

सीएम धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जन्मदिन हार्दिक

सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम धामी ने लिखा कि वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, युगांतकारी निर्णयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से अंत्योदय व ग़रीब कल्याण के स्वप्न को मूर्त रुप प्रदान करने वाले हम सभी के मार्गदर्शक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, बाबा केदार के अनन्य भक्त आदरणीय प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके द्वारा देश की मातृशक्ति, सैन्यशक्ति, युवाशक्ति और कृषक बंधुओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्य आज विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान कर रहे हैं। सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से देवाधिदेव महादेव से आपके स्वस्थ, सुयशपूर्ण और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास पथ पर नित नए आयाम स्थापित करता रहे, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।

प्रधानमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। वहीं केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक और षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई।

Delhi New CM : AAP विधायक दल की बैठक में फैसला आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments