Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJammu Kashmir Election : जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान; एक बजे...

Jammu Kashmir Election : जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान; एक बजे तक 41.17 फीसदी मतदान

 dipr

Jammu Kashmir Election : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। आज शाम 6 बजे तक सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

PM Modi Birthday : सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

जेकेएनसी उम्मीदवार ने किया मतदान

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के राजपोरा विधानसभा क्षेत्र से जेकेएनसी उम्मीदवार गुलाम मोहि उद्दीन मीर ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

एक व्यक्ति के पास पहचान पत्र नहीं था: डीएम

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (Jammu Kashmir Election) के डीएम राजेश कुमार ने कहा कि “यहां लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति थी, इसे सुलझा लिया गया है। पहचान को लेकर कुछ समस्या थी, एक व्यक्ति के पास पहचान पत्र नहीं था। स्थिति सामान्य है, मतदान फिर से शुरू हो गया है।”

उन्होंने मुझे धक्का देने की कोशिश की: शगुन

किश्तवाड़ से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने कहा कि “(पीडीपी) उम्मीदवार यहां आए और कहा कि यह लड़की पीड़ित कार्ड खेल रही है और सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही है। मुझे बुरा लगा। मैंने कहा कि मैं पीड़ित कार्ड क्यों खेलूंगी और कहा कि आपने मुझे पीड़ित बना दिया है। उन्होंने मुझे धक्का देने की कोशिश की। पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता उस जगह में घुस गए जहां मतदान हो रहा था…”

किश्तवाड़ के बागवान में हंगामा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के बागवान मोहल्ला स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मतदान कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

‘जनता नेशनल कॉन्फ्रेंस को सत्ता में देखना चाहती है’

रामबन के बनिहाल विधानसभा क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद शाहीन ने मतदान केंद्र संख्या 49 पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “माहौल बहुत सकारात्मक है। जनता नेशनल कॉन्फ्रेंस को सत्ता में देखना चाहती है। लोगों में खुशी है। उम्मीद है कि हम अच्छे बहुमत से सरकार बनाएंगे।”

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी-भाजपा उम्मीदवार

जम्मू-कश्मीर के रामबन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राकेश ठाकुर ने कहा कि “मैंने मतदान किया है… अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में सिर्फ विकास के काम हो रहे हैं और चुनाव में उन्हीं विकास के कार्यों को लेकर हम लोगों के बीच में गए…जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी…”

इन जिलों में अच्छी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के मतदाता 10 साल बाद विधानसभा चुनाव में वोट डाल रहे हैं। पूरे जोर-शोर से मतदान चल रहा है। सबसे तेज वोटिंग किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिले में चल रही है। कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

देखें कहां कितना मतदान?

अनंतनाग में 25.55 फीसदी मतदान हुआ
डोडा 32.20 प्रतिशत वोटिंग
किश्तवाड़ 32.69 फीसदी मतदान
कुलगाम में 25.95 प्रतिशत वोटिंग
पुलवामा 20.37 फीसदी मतदान
रामबन 31.25 प्रतिशत वोटिंग
शोपियां 25.96 फीसदी मतदान

Bulldozer Justice : SC ने बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, कहा- हमारी अनुमति से ही लें एक्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments