Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयVande Bharat Metro : बदल गया देश की पहली वंदे मेट्रो का...

Vande Bharat Metro : बदल गया देश की पहली वंदे मेट्रो का नाम, ‘नमो भारत रैपिड रेल’ नाम से जानी जाएगी

 dipr

भुज-अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे मेट्रो का नाम उद्घाटन से कुछ घंटे पहले बदल दिया गया। यह ट्रेन अब नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जानी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुज-अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे मेट्रो सेवा को सोमवार शाम 4:15 बजे बजे भुज रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे।

Hindi divas 2024 : हिंदी दिवस समारोह-2024’ के अवसर पर “उत्तराखण्ड की लोक कथाएं ’’ का विमोचन

यात्री इस ट्रेन में मंगलवार से यात्रा कर सकेंगे

रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक यह ट्रेन भुज से अहमदाबाद तक की 359 किमी की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। साथ ही इस ट्रेन का नौ स्टेशनों पर ठहराव होगा। यात्री इस ट्रेन में मंगलवार से यात्रा कर सकेंगे। साथ ही पूरी भुज-अहमदाबाद के बीच 455 रुपये किराया लगेगा। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय ने वंदे मेट्रो ट्रेन का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल करने का फैसला किया है। ट्रेन में 12 कोच लगाए गए हैं। इनमें 1150 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में सीटों को एर्गोनोमिक रूप से डिजाइन किया गया है। साथ ही वातानुकूलित केबिन हैं।

रेल मंत्रालय ने दी जानकारी

इस बारे में रेलवे मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जबकि अन्य मेट्रो कम दूरी तय करती हैं, मेट्रो ट्रेनें शहर के केंद्र से परिधीय शहरों को जोड़ेंगी। ट्रेन सुबह 5.05 बजे भुज से अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी दिन सुबह 10.50 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इसके बाद अपने रिटर्न ट्रिप के लिए यह अहमदाबाद से शाम 5.30 बजे रवाना होगी और रात 11.10 बजे भुज पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसकी अधिकतम गति 110 किमी/घंटा होगी।

कवच से लैस है ट्रेन : रेलवे

रेलवे मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई सीटें, पूरी तरह से वातानुकूलित केबिन और मॉड्यूलर इंटीरियर की सुविधाओं के साथ वंदे मेट्रो अन्य मेट्रो से बेहतर साबित होगी। टकराव से बचने, आग का पता लगाने और आपातकालीन रोशनी की सुविधाओं के अलावा मेट्रो को कवच जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणालियों से सुसज्जित किया गया है। मेट्रो में दिव्यांगों के लिए शौचालय, पूरी तरह से सीलबंद लचीला गैंगवे और भोजन सेवा जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

PM Modi Jammu Rally : पीएम मोदी ने डोडा में चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस पर किया हमला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments