Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandमदरसे में बच्चियों से छेड़छाड़,दिखाया अश्लील वीडियो

मदरसे में बच्चियों से छेड़छाड़,दिखाया अश्लील वीडियो

 dipr

उत्तराखंड के रुद्रपुर के मलशी गांव के मदरसे में मौलवी द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सोमवार को पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद डीएम कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के साथ बैठक कर जानकारी ली।

Uttarakhand Weather : देहरादून और बागेश्वर में आज भारी बारिश के आसार

कहा, मदरसों या शिक्षण संस्थानों में बच्चियों संग ऐसी घिनौनी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। आयोग अध्यक्ष ने एसएसपी को किसी भी मामले में ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिए। कहा, महिलाओं व बच्चियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, वह निंदनीय और बेहद शर्मनाक हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा।

परिजनों से की अपील- बच्चों से फीडबैक जरूर लें

आयोग अध्यक्ष ने मलशी गांव के मदरसे में पीड़ित बच्चियों के अभिभावकों से मुलाकात के दौरान कहा, चिंता का विषय है कि मदरसे जैसी जगहों पर बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। हम सबको जागरूक होना होगा, ताकि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित माहौल दे सकें।

परिजनों से अपील की कि वह अपने बच्चों से स्कूल व मदरसों में बिताए समय का फीडबैक अवश्य लें। बैठक में एएसपी मनोज कत्याल, सीओ निहारिका तोमर, एएसडीएम मनीष बिष्ट, कलक्ट्रेट प्रभारी डॉ. अमृता शर्मा आदि थे।

उत्तराखंड में गरजेगा बुलडोजर, 101 भवनों को जारी किया गया नोटिस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments