Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandएक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

 dipr

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण)  स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।

Dehradun ISBT Case : आईएसबीटी परिसर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 15 साल की पीड़िता गर्भवती

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।

विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी श्री शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक श्री अनिल नौटियाल, श्री मदन सिंह बिष्ट, श्री हरीश धामी, श्री आदेश चौहान, श्री मनोज तिवारी, विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी श्री शेखर पंत मौजूद थे।

Monsoon Session 3rd Day : विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, कांग्रेस ने किया सत्र का बहिष्कार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments