Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBengal doctor rape case : दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी का CBI...

Bengal doctor rape case : दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी का CBI जांच पर पुलिस को दिया अल्टीमेटम

 dipr

कोलकाता। Bengal doctor rape case : बंगाल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृत डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, मामले में अब सीएम ममता बनर्जी भी एक्शन मोड में आ गई हैं।

Badrinath Highway : कमेडा में 12 घंटे बाद खुला हाईवे, यमुनोत्री में भू-कटाव

बंगाल पुलिस को अल्टीमेटम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर के घर जाकर उसके माता-पिता और परिवार के सदस्यों से बात की। परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और इसी बीच बंगाल पुलिस को अल्टीमेटम भी दे दिया।

रविवार तक नहीं सुलझा केस, तो होगी सीबीआई जांच

ममता ने कहा कि अगर पुलिस रविवार तक मामला सुलझाने में विफल रहती है तो आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मामला

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि डॉक्टर की हत्या का मामला (Bengal doctor rape case) फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। बता दें कि अस्पताल के सेमिनार हॉल में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की शिकार हुई पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। इस सिलसिले में शनिवार को एक अस्पताल के कर्मी को गिरफ्तार किया गया।

सबके सामने घटना कैसे हो गई, नहीं समझ पा रही

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा, जिस दिन मुझे कोलकाता पुलिस कमिश्नर से घटना के बारे में पता चला, मैंने उनसे कहा कि यह एक दुखद घटना है और तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए और एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट भी तुरंत स्थापित किया जाना चाहिए। वहां नर्स और सुरक्षाकर्मी थे, मैं अभी भी यह समझने में असमर्थ हूं कि यह घटना कैसे हुई।

अस्पताल के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

ममता ने बताया कि आज आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है। पुलिस, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक विभाग और अन्य टीमें काम पर हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। अगर पुलिस रविवार तक इस मामले को सुलझाने में असमर्थ है, तो हम इस मामले को अपने हाथ में नहीं रखेंगे, हम इसे सीबीआई को सौंप देंगे।

Bangladesh Riots : बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने किया इस्तीफे का एलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments