Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBangladesh Riots : बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने किया इस्तीफे...

Bangladesh Riots : बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने किया इस्तीफे का एलान

 dipr

Bangladesh Riots :  शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट का घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने इस्तीफे का एलान कर दिया है। प्रदर्शन दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य न्यायाधीश और अपीलीय विभाग को दोपहर एक बजे तक इस्तीफा देने की चेतावनी दी।

PM Modi Wayanad Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया दौरा

प्रदर्शनकारियों ने दी थी इस्तीफा देने की चेतावनी

शनिवार की शाम को बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से मुलाकात करेंगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा अदालत परिसर का घेराव करने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने इस्तीफे का एलान किया है। बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तय किए गए समय तक सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनके घरों का घेराव किया जाएगा।

सुबह 10.30 बजे तक छात्रों और वकीलों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में जुटना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान मुख्य न्यायाधीश और अपीलीय विभाग को इस्तीफा देने की चेतावनी दी।

युवा एवं खेल मंत्रालय के सलाहकार ने मांगा था इस्तीफा (Bangladesh Riots)

इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन से बिना शर्त माफी की मांग की थी। इसके अलावा आसिफ महमूद ने अदालत की बैठकों पर रोक लगाने की भी चेतावनी दी।

शेख हसीना के विश्वासपात्र माने जाते हैं ओबैदुल हसन

उधर, प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ने भी शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के साथ होने वाली अदालती बैठकों को स्थगित कर दिया। यह बैठक इसलिए बुलाई गई थी कि अदालत का कामकाज वास्वत में चलेगा या नहीं? ओबैदुल हसन को बीते वर्ष शीर्ष अदालत का संचालन करने के लिए नियुक्त किया गया था। ओबैदुल हसन को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का विश्वासपात्र माना जाता है।

Madarsa : उत्‍तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों की होगी जांच; पहले भी लगे थे आरोप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments