Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi Wayanad Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित...

PM Modi Wayanad Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया दौरा

 dipr

नई दिल्ली। PM Modi Wayanad Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह केरल पहुंचे। प्रधानमंत्री वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वो पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राहत शिविर में जाएंगे, जहां वर्तमान में पीडित रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम अस्पताल का भी दौरा करेंगे।

Madarsa : उत्‍तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों की होगी जांच; पहले भी लगे थे आरोप

केरल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। पीएम मोदी के साथ सीएम पिनाराई विजयन भी मौजूद थे। उन्होंने पुंचिरिमट्टम, मुंडक्कई और चूरलमाला के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।

भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत

30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में तेज बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था। इस आपदा में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

समीक्षा बैठक करेंगे पीएम (PM Modi Wayanad Visit)

अधिकारियों ने बताया कि मोदी इसके बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें आपदा और उसके बाद जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में 450 से ज्यादा की मौत हो गई है। क्षेत्र में कई लोग अभी भी लापता हैं।

राहुल गांधी ने दिया धन्यवाद

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड का दौरा करने का फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी इस क्षेत्र में चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों का जायजा लेने के लिए आज वायनाड का दौरा करने वाले हैं, जहां राहुल गांधी ने खुद अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पिछले सप्ताह दौरा किया था।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘धन्यवाद, मोदी जी, भयानक त्रासदी का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेने के लिए वायनाड का दौरा करने के लिए। यह एक अच्छा निर्णय है। मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री तबाही की सीमा को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे।’

Manish Sisodia Bail : 17 महीने बाद मनीष सिसोदिया को राहत; SC से मिली जमानत

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments