Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Disaster : आपदा प्रभावित क्षेत्र का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय...

Uttarakhand Disaster : आपदा प्रभावित क्षेत्र का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 dipr

टिहरी गढ़वाल। Uttarakhand Disaster :   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आज टिहरी गढ़वाल जिले के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भारी बारिश  और भूस्खलन से प्रभावित तिंगाढ़-तोली क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।

Landslide in wayanad : वायनाड में भूस्खलन से 54 की मौत; सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों से की बातचीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों (Uttarakhand Disaster) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विनयखाल राहत शिविर में प्रभावितों से बातचीत की। अधिकारियों को राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विनय खाल आपदा राहत शिविर में प्रभावितों से बात की और उनकी समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित जो भी गांव है उनका सर्वे कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील गांव का विस्थापन किया जा रहा है । इसके अलावा आपदा से जो भी सरकारी परिसंपत्तियों या ग्रामीणों को नुकसान हुआ है उसके लिए भी जल्द राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम से पहले गढ़वाल कमिश्नर ने लिया क्षेत्र का जायजा

बता दें कि भिलंगना ब्लाक के आपदाग्रस्त बूढ़ाकेदार और तिनगढ़ में प्रभावितों के विस्थापन के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री धामी के आने से पहले सोमवार को गढ़वाल कमिश्नर विनयशंकर पांडे ने अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में डेरा डालने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन आपदा प्रभावित परिवारों के साथ है। किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार आपदा को लेकर संवेदनशील है। जल्द से जल्द प्रभावितों का विस्थापन किया जाएगा।

नदियों से सुरक्षा के लिए आठ करोड़ जारी घनसाली

आपदा प्रभावित बूढ़ाकेदार में बालगंगा और धर्मगंगा के किनारे सड़क को भारी नुकसान हुआ है। कई दुकानें और मकान ध्वस्त हुए हैं। नदियों के उफान से सुरक्षा के लिए शासन ने आठ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग को इसका स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज सीएम धामी भी लोगों का हालचाल जानने खुद उनके बीच पहुंचे हैं।

Uttarakhand Weather Update : देहरादून में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments