Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडTomato Price Hike : टमाटर के दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान; 100...

Tomato Price Hike : टमाटर के दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान; 100 रुपये पर पहुंचा दाम

 dipr

रुड़की: Tomato Price Hike  टमाटर के दाम बढ़ने से उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं। पहाड़ के खेतों का टमाटर तो रुड़की की मंडी में नहीं के बराबर पहुंच रहा है, जिसकी वजह से लोग परेशान है। टमाटर की यह किल्लत अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। रुड़की शहर में टमाटर के दाम 100 रुपये पर पहुंच गए हैं ।

Niti Aayog : नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी- यह दशक तकनीक और भू-राजनीतिक बदलाव का है

एक दिन में 100 क्विंटल खपत  (Tomato Price Hike)

रुड़की शहर में वर्षभर टमाटर की खपत एक दिन में 100 क्विंटल रहती है। मार्च एवं अप्रैल माह में तो स्थानीय खेतों से भी भरपूर मात्रा में टमाटर आता हैं। शेष दिनों में टमाटर दिल्ली की आजादपुर मंडी के अलावा पर्वतीय जनपदों से भी टमाटर की काफी आवक रहती है।

जुलाई माह से लेकर सितंबर तक रुड़की मंडी में अधिकांश टमाटर विकासनगर, सहिया, चकराता, उत्तरकाशी आदि स्थानों से पहुंचता है। इसके अलावा टिहरी जनपद से भी आवक होती है। करीब सप्ताह भर से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार वर्षा होने की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। जिसकी वजह से पहाड़ का टमाटर रुड़की नहीं पहुंच पा रहा है।

कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद ही टमाटर की आवक में सुधार की उम्मीद

इसकी वजह से अब रुड़की मंडी में 50 क्विंटल टमाटर ही पहुंच पा रहा है। जो टमाटर मंडी में आ भी रहा है उसकी क्वालिटी भी इतनी बढ़िया नहीं है। ऐसे में आने वाले समय में परेशानी और अधिक बढ़ सकती है जबकि इस समय कांवड़ मेला होने की वजह से टमाटर की डिमांड काफी अधिक रहती है। ऐसे में टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मंडी सचिव कुलदीप नौटियाल की माने तो कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद ही टमाटर की आवक में सुधार की उम्मीद है।

दिल्ली से भी गाड़ियों के आने में दिक्कत

रुड़की में सबसे अधिक फल एवं सब्जियां आजादपुर की मंडी से आती हैं। दिल्ली का रूट कांवड़ यात्रा की वजह से प्रभावित है। गाड़ियां वाया करनाल होकर पहुंच रही हैं। ऐसे में दिल्ली से भी फल एवं सब्जियों की आवक इस समय कम हो गई है।

Uttarakhand Weather Alert : भारी बारिश के चलते बदरी-केदारनाथ हाईवे बंद; यात्री फंसे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments