Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Heavy Rain : उत्तराखंड में बारिश का कहर; चारों ओर मची...

Uttarakhand Heavy Rain : उत्तराखंड में बारिश का कहर; चारों ओर मची तबाही

 dipr

Uttarakhand Heavy Rain :  उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बारिश हो रही है। बारिश के बीच भूस्खलन के कारण यमुनोत्री एनएच के पास डाबरकोट और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हेल्गुगाड के पास रास्ता बंद हुआ हैं। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद हो गया है। लगातार बारिश होने के कारण हाईवे खोलने के प्रयास शुरू नहीं हो पाया है।

NEET UG Counselling 2024 : पेपर लीक विवाद के बीच NEET-UG काउंसलिंग स्थगित

पहाड़ी से मलबा आने से रास्ता बंद

कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश से बदरीनाथ हाइवे गौचर के पास कमेड़ा में बंद हो गया। पहाड़ी से मलबा आने से रास्ता बंद है। कर्णप्रयाग में सड़कों पर जगह-जगह रास्ते बंद है और सड़कों पर जलभराव हुआ है। अलकनंदा और पिंडर नदियां उफान पर आ गई है।

देवप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण राजमार्ग स्थित धौलीधार व महादेव चट्टी में मलबा व पत्थर आने के कारण सड़क बंद है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। लेकिन लगातार पत्थर गिरने से जेसीबी काम नहीं कर पा रही है। ट्रैफिक को गजा चाका व मलेथा से डायवर्ट किया गया है। बड़ी संख्या में भारी वाहनों को देवप्रयाग में रोका गया हैं। नई टिहरी में भी शनिवार सुबह से हो मूसलाधार बारिश हो रही है। चारों ओरघना कोहरा छाया हुआ है।

रातभर बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगह पर बंद

बदरीनाथ हाईवे
1. कंचन गंगा
2. पागल नाला
3. भनेर पानी
4. पिनोला घाट
5. छिनका
6. कमेडा

एसएच-77 रानीपोखरी मार्ग मलबा आने के कारण बंद

इसके साथ ही एसएच-77 रानीपोखरी मार्ग मलबा आने के कारण बंद है। एसएच-19 कुमालड़ा मार्ग के पास जगह-जगह बंद है। एनएच-94 बाईपास और बगड़धार में बंद है। एनएच-58 भी बंद है। लक्ष्मण झूला कांडी मार्ग पूरी तरह से बंद है। वहीं, भारी बारिश के बीच स्कूल के बच्चे आधे रास्ते पहुंचे ही थे कि छुट्टी की घोषणा हो गई।

वहीं बात करें टिहरी घनसाली में देर रात से क्षेत्र के कई हिस्सों मे मूसलाधार बारिश (Uttarakhand Heavy Rain) जारी है। बालगंगा और भिलंगना नदी का भी जलस्तर बढ़ा है। बालगंगा घाटी समेत एक दर्जन से अधिक गांव मे देर रात से बिजली आपूर्ति ठप है। पौड़ी में लगातार हो रही बारिश से शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

खराब मौसम के कारण एलायंस एयर की फ्लाइट है दिल्ली डाइवर्ट

शनिवार के दिन देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण दिल्ली से देहरादून आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट को सुबह 8:45 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। यह फ्लाइट देहरादून के आसमान में पहुंची। लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट बैरंग वापस दिल्ली लौट गई। इससे पहले एक फ्लाइट और बाद में कुछ अन्य फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी।

landslide : उत्तराखंड के पुरानी सुरंग में भूस्खलन के कारण ट्रैफिक सिस्टम बाधित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments