Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडlandslide : उत्तराखंड के पुरानी सुरंग में भूस्खलन के कारण ट्रैफिक सिस्टम...

landslide : उत्तराखंड के पुरानी सुरंग में भूस्खलन के कारण ट्रैफिक सिस्टम बाधित

 dipr

रुद्रप्रयाग : landslide  उत्तराखंड के केदारनाथ धाम और केदार घाटी को जोड़ने वाली पुरानी सुरंग में भूस्खलन होने के कारण यातायात बाधित हो गया है। देर रात से हो रही तेज बारिश के चलते पुरानी सुरंग के बाहरी तरफ भूस्खलन हुआ है, जिस वजह से सभी वाहनों को बाईपास भेजा जा रहा है। जबकि सुरंग में से यातायात रुक गया है।

Kejriwal Case : केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई; CBI को कोर्ट का नोटिस

भूस्खलन होने से यातायात बाधित

यह पुरानी सुरंग केदारनाथ धाम से केदार घाटी को जोड़ती है। इस सुरंग से गुजरने के बाद ही केदारनाथ धाम के लिए जाने वाले तीर्थयात्री अपनी पैदल यात्रा की शुरुआत करते हैं। बरसाती मौसम में अक्सर पहाड़ों में भूस्खलन (landslide) की घटनाएं होने के कारण यातायात बाधित रहता है। इस पुरानी सुरंग के बाहरी तरफ भूस्खलन होने के बाद यहां से यातायात बाधित हो गया है और सभी यात्रा वाहनों को बाईपास भेजा जा रहा है।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम प्रभारी सावर सिंह ने सेटेलाइट फोन के माध्यम से बताया कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक 16 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तेज बारिश होने के कारण देर रात यहां पर यह भूस्खलन हो गया था। तभी से वाहन इस सुरंग से आवागमन नहीं कर रहे हैं।

बार-बार बंद हो रही सड़कें

पहाड़ों पर मानसून की दस्तक के बाद से निरंतर हो रही बरसात के कारण चार धाम यात्रा मार्ग बार-बार बंद हो रहे हैं जिस वजह से यात्रियों को कठिनाइयां भी हो रही है बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपल कोटी के पास मालवा आने के कारण बंद हो गया था हालांकि तुरंत मार्ग खुलवाकर वहां फंसी गाड़ियों को निकलवा दिया गया है पहाड़ों पर निरंतर हो रही बरसात के कारण सड़क बार-बार बंद हो रही है। बरसात के दौरान पहाड़ों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिस कारण यातायात बाधित रहता है।

रात्रि 10 बजे के बाद यात्रा पर रोक

पहाड़ों पर निरंतर हो रही बरसात को देखते हुए चार धाम यात्रा पर रात्रि 10:00 बजे के बाद रोक लगा दी गई है। रात्रि 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक यात्रा वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी। गंगोत्री यमुनोत्री केदारनाथ के साथ अब बद्रीनाथ धाम के लिए जाने वाले तीर्थ यात्री भी रात्रि 10:00 बजे के बाद सफर नहीं कर सकेंगे। बरसात के दौरान भूस्खलन (landslide) जैसी घटनाओं के कारण दुर्घटनाएं हो जाती है। इसलिए सुरक्षा के तौर पर यह निर्णय लिए गए हैं।

NEET Paper Leak : पेपर लीक का हरियाणा से जुड़ रहा कनेक्शन; CBI को मिले इनपुट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments