Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET UG Counselling 2024 : पेपर लीक विवाद के बीच NEET-UG काउंसलिंग...

NEET UG Counselling 2024 : पेपर लीक विवाद के बीच NEET-UG काउंसलिंग स्थगित

 dipr

NEET UG Counselling 2024 : शनिवार को नीट यूजी परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि नीट यूजी काउंसलिंग को अगली सूचना तक स्थगित किया गया है।

landslide : उत्तराखंड के पुरानी सुरंग में भूस्खलन के कारण ट्रैफिक सिस्टम बाधित

जल्द घोषित होंगी संशोधित तिथियां

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग (NEET-UG) को स्थगित कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।

यह स्थगन तब हुआ है जब उच्चतम न्यायालय ने आज से शुरू होने वाली नीट-यूजी काउंसलिंग में देरी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह कोई “खुली और बंद” प्रक्रिया नहीं है।

एडमिशन के लिए होना होगा काउंसलिंग में शामिल

आयोजन के दौरान से ही नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Counselling 2024) विवादों में घिरी हुई है। बड़ी संख्या में टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। शीर्ष न्यायालय में सुनवाई के बाद एनटीए को 1,563 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पुनःआयोजित कराने का निर्देश दिया गया। तब न्यायालय ने दोहराया था कि नीट यूजी काउंसलिंग को रोका नहीं जाएगा।

काउंसलिंग की नई तिथि का जल्द एलान

पुनःपरीक्षा में 813 उम्मीदवार शामिल हुए। नीट परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दौर से गुजरना था। नीट यूजी काउंसलिंग की शुरूआत 06 जुलाई, यानी आज से होनी थी लेकिन इसे अब स्थगित कर दिया गया है। काउंसलिंग की नई तिथि का एलान जल्द किया जाएगा।

Kejriwal Case : केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई; CBI को कोर्ट का नोटिस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments