Thursday, October 22, 2026
HomeUttar PradeshHathras Stampede : घायलों का हाल जानने हाथरस पहुंचे सीएम योगी, बोले-...

Hathras Stampede : घायलों का हाल जानने हाथरस पहुंचे सीएम योगी, बोले- होगी न्यायिक जांच

 dipr

हाथरस। Hathras Stampede : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिंकदरारऊ में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले का दौरा करने पहुंचे। घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की।

Cloud Burst : उत्‍तराखंड में बारिश से तबाही; रुद्रप्रयाग में फटा बादल

मुख्यमंत्री ने जताई साजिश की आशंका (Hathras Stampede)

मुख्यमंत्री ने हाथरस घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है। सीएम ने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी। घायलों से हुई बातचीत के बाद सीएम योगी ने बताया कि हादसा कार्यक्रम के बाद हुआ।

उन्होंने कहा कि इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि इस तरह के कार्यक्रम में सेवादार प्रशासन को दखल देने नहीं देते हैं, उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन प्रशासन की सक्रियता के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाया। राहत कार्य के दौरान सेवादार वहां से भाग गए।

हाथरस घटना पर सीएम ने अखिलेश पर भी साधा निशाना

इस घटना को लेकर सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। हाल में वायरल सपा मुखिया के एक पोस्ट के बाद बाबा भोले से उनके पुराने कनेक्शन होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

दोषियों को मिलेगी सख्त सजा – सीएम योगी

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, आयोजकों और सेवादारों से भी पूछताछ की जाएगी। सीएम ने आश्वस्त किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें सख्त से सख्त दिलाई जाएगी।

हादसे के पीछे जिम्मेदार कौन और क्या यह किसी साजिश का हिस्सा है, यह जानने के लिए एक न्यायिक जांच भी कराई जाएगी।

Energy department : विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य करें – CM

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments