Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandCloud Burst : उत्‍तराखंड में बारिश से तबाही; रुद्रप्रयाग में फटा बादल

Cloud Burst : उत्‍तराखंड में बारिश से तबाही; रुद्रप्रयाग में फटा बादल

 dipr

रुद्रप्रयाग। Cloud Burst : मानसून की बारिश अभी से ही उत्‍तराखंड में तबाही मचा रही है। एक दिन पहले नैनीताल में बादल फटने की घटना सामने आई और अब बुधवार को रुद्रप्रयाग में बादल फटा है। यहां रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण स्कूल का रास्ता व कुछ खेतों में मलबा आया है।

Energy department : विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य करें – CM

घटना के बारे में आपदा कंट्रोल रूम को जिले की ऊखीमठ विकास खंड की सीमांत गांव रुमसी के प्रधान रुमसी द्वारा सूचना दी गई।

कोई जानमाल, जनहानि एवं पशु हानि नहीं (Cloud Burst)

घटना की सूचना प्राप्त होते ही मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार तथा राजस्व उप निरीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

उन्‍होंने घटना स्थल पर पाया कि देवधार में जूनियर हाईस्कूल का रास्ता एवं कृषि भूमि का आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस घटना में किसी प्रकार से कोई जानमाल, जनहानि एवं पशु हानि नहीं हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्‍त हुई कृषि भूमि एवं जूनियर हाईस्कूल के रास्ते का आंगणन प्रस्ताव आपदा प्रबंधन के तहत तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने जूनियर हाईस्कूल के रास्ते में आए मलबे को तत्परता से हटाने के भी निर्देश दिए हैं।

Assam Flood : असम में बाढ़ से बिगड़ी स्थिति; 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments