Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiHeat Stroke Death : दिल्ली में गर्मी का तांडव; सफदरजंग में 24...

Heat Stroke Death : दिल्ली में गर्मी का तांडव; सफदरजंग में 24 घंटे में 11 की मौत

 dipr

Heat Stroke Death :  देशभर में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दिल्ली में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। सफदरजंग अस्पताल में बीते 24 घंटे में भीषण लू के कारण 33 मरीजों को भर्ती किया गया।अस्पतालों में पहले से भर्ती और नए मरीजों में से करीब 13 मरीज ने भीषण लू के कारण दम तोड़ दिया।

NEET 2024 : नीट पेपरलीक केस में परीक्षार्थी का कबूलनामा, फूफा ने सेटिंग की बात की

एक दिन में 142 शवों का दाह संस्कार

दिल्ली में लोगों के मरने वालों मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। दिल्ली निगमबोध घाट पर शवों की कतारें लगी हुई हैं। कोरोना महामारी के दौर के बाद इन दिनों दिल्ली में बुरा हाल है। बुधवार को निगम बोध घाट में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए। कल रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया। दिल्ली के निगम बोध घाट पर इस साल जून महीने में अभी तक 1101 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

55 वर्ष का तोड़ा रिकॉर्ड (Heat Stroke Death)

दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 55 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र के अनुसार 18 जून की रात न्यूनतम पारा सामान्य से 8 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1969 के बाद सर्वाधिक है। 23 मई, 1972 को न्यूनतम पारा 34.9 डिग्री रहा था।

बुधवार रात से बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात करीब 10 बजे से मौसम अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में कुछ कमी आई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला है।

23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट

अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Weather : मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments