Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Weather : मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू

Uttarakhand Weather : मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू

 dipr

Uttarakhand Weather :  राजधानी देहरादून सहित मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने राज्य में आज 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जो कि सटीक साबित हुआ।

CM Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत; बढ़ी न्यायिक हिरासत

मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज तेज बारिश के आसार बताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार बताए गए थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई।

इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।

तापमान को भी कम करेगी (Uttarakhand Weather)

प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन आज होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

PM Nalanda University Visit : पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments