Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCM kejriwal : मुख्यमंत्री केजरीवाल पहुंचे कोर्ट; याचिका पर सुनवाई

CM kejriwal : मुख्यमंत्री केजरीवाल पहुंचे कोर्ट; याचिका पर सुनवाई

 dipr

नई दिल्ली। CM kejriwal :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति घोटाले मामले में जमानत के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की है। दिल्ली सीएम की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी।

Delhi Water Crisis : दिल्ली में टंकी से पानी बहा या पाइप से धोई गाड़ी तो कटेगा चालान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आत्मसमर्पण की डेडलाइन से सिर्फ तीन दिन पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में नियमित जमानत और अंतरिम जमानत याचिका दोनों दायर की है। केजरीवाल ने मेडिकल आधार‌ पर सात दिन‌ की अंतिम जमानत याचिका दायर की है।

इससे पहले बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मेडिकल जांच कराने के लिए सीएम केजरीवाल (CM kejriwal) अंतरिम जमानत एक सप्ताह बढ़ाने की मांग वाली याचिका को सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया था।

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से वह हिरासत में थे। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सीएम केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जो एक जून को समाप्त हो रही है। इसके बाद 2 जून को उन्हें सरेंडर करने को कहा गया है।

100 करोड़ रुपये की रिश्वत का आरोप

ईडी का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने और शराब लाइसेंस के बदले रिश्वत मांगने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एजेंसी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी जिसका इस्तेमाल उसके गोवा और पंजाब चुनाव अभियानों के लिए किया गया था।

Delhi riot case : देशद्रोह मामले में शरजील इमाम को HC से मिली जमानत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments