Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiDelhi Water Crisis : दिल्ली में टंकी से पानी बहा या पाइप...

Delhi Water Crisis : दिल्ली में टंकी से पानी बहा या पाइप से धोई गाड़ी तो कटेगा चालान

 dipr

नई दिल्ली। Delhi Water Crisis  दिल्ली में जल संकट से निपटने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अब कोई भी व्यक्ति पानी का दुरुपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उससे 2000 हजार रुपये का चालान वसूला जाएगा। बता दें दिल्ली में अभी तक दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती थी, जो अब एक बार ही की जाएगी।

Delhi riot case : देशद्रोह मामले में शरजील इमाम को HC से मिली जमानत

इन चीजों पर कटेगा चालान

पाइप के जरिये गाड़ी धोना।
पानी के टैंक का ओवरफ्लो होना।
घरेलू पानी के कनेक्शंस के जरिये कॉमर्शियल प्रयोग करना या फिर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर इस्तेमाल करना।
दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने जल बोर्ड के सीईओ को जारी किए निर्देश।

इस वर्ष कितना गिरा जल स्तर?

साल 2023 के अप्रैल, मई और जून में वजीराबाद में जल स्तर 674.5 फीट पर था। अगर इस साल की बात करें तो एक मई से ही हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी देना कम कर दिया। जिस कारण से यमुना का जल स्तर लगातार गिर रहा है।

एक मई को वजीराबाद का जल स्तर 674.5 फीट था। जो मात्र एक सप्ताह के भीतर यह गिरकर 672 फीट पर आ गया था। 20 मई को 671, 24 मई को 670.2 और 28 मई को गिरकर 669.8 फीट पर पहुंच गया है।

लोग पानी को न करें बर्बाद, की गई अपील

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि समस्या कम करने के लिए 14 घंटे तक बोरवेल चल रहे हैं। जबकि पहले छह से सात घंटे ही चलाया जाता था। वाटर टैंकर की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने गाड़ी धोने, पानी का मोटर चलाकर छोड़ देने जैसे अन्य तरह से पानी बर्बादी न करने की लोगों से अपील की है।

Dehradun Weather : तपता सूरज और गर्म हवाएं; देहरादून में 40 पार पहुंचा पारा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments