Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयLok Sabha Election Voting : पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें...

Lok Sabha Election Voting : पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

 dipr

Lok Sabha Election Voting :  लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

Iranian President Death : हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत

तीन बजे तक 47.53 फीसदी मतदान (Lok Sabha Election Voting)

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम तीन बजे तक 47.53 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

तीन बजे तक किस राज्य में कितना मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान% 1 बजे तक मतदान% 3 बजे तक मदान %
बिहार 8.86 21.11 34.62 45.33
जम्मू-कश्मीर 7.63 21.37 34.79 44.90
झारखंड 11.68 26.18 41.89 53.90
लद्दाख 10.51 27.87 52.02 61.26
महाराष्ट्र 6.33 15.93 27.78 38.77
ओडिशा 6.87 21.07 35.31 48.95
उत्तर प्रदेश 12.89 27.76 39.55 47.55
पश्चिम बंगाल 15.35 32.70 48.41 67.72

अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री रेखा, अभिनेत्री अथिया शेट्टी और अभिनेता सनी देओल ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।

महाराष्ट्र के नासिक में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग मशीन पर माल्यार्पण करने पर निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरि महाराज के खिलाफ त्र्यंबकेश्वर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाजपा उम्मीदवार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बहस

हुगली लोकसभा में धनियाखाली विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीपुर प्राथमिक विद्यालय बूथ केंद्र में भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई।

ओडिशा में राज्य विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 35.31% मतदान दर्ज किया गया।

एक बजे तक कितना कहां हुआ मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान% 1 बजे तक मतदान%
बिहार 8.86 21.11 34.62
जम्मू-कश्मीर 7.63 21.37 34.79
लद्दाख 10.51 27.87 52.02
झारखंड 11.68 26.18 41.89
महाराष्ट्र 6.33 15.93 27.78
ओडिशा 6.87 21.07 35.31
उत्तर प्रदेश 12.89 27.76 39.55
पश्चिम बंगाल 15.35 32.70 48.41
01:15 PM, 20-MAY-2024
112 साल में भी उत्साह कायम

112 वर्षीय कंचनबेन बादशाह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डाला।

अभिनेत्री विद्या बालन ने अपना वोट डाला। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा दी: तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी 10 साल के हिसाब में बताएं कि उन्होंने देश की कौन-सी चिंता की है, जिसको उन्होंने सुधारा है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा दी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। अब जनता उनको हटाना चाहती है।’

11 बजे तक कितना मतदान हुआ?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान%
बिहार 8.86 21.11
जम्मू-कश्मीर 7.63 21.37
लद्दाख 10.51 27.87
झारखंड 11.68 26.18
महाराष्ट्र 6.33 15.93
ओडिशा 6.87 21.07
उत्तर प्रदेश 12.89 27.76
पश्चिम बंगाल 15.35 32.70

Uttarakhand Weather : प्रचंड गर्मी ने छुड़ाए पसीने, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments