Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Weather : प्रचंड गर्मी ने छुड़ाए पसीने, गर्म हवाएं चलने का...

Uttarakhand Weather : प्रचंड गर्मी ने छुड़ाए पसीने, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट

 dipr

Uttarakhand Weather :  उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी गर्म हवाएं झुलसा सकती हैं।

Nainital Forest Fire : कुमाऊं में जल रहे जंगल,एक युवक की मौत

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी।

तीन दिन से खूब आग उगल रहा सूरज

शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री रहा था। आज भी को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह रहा तापमान (Uttarakhand Weather)

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 40.5 24.4
पंतनगर 39.9 26.5
मुक्तेश्वर 26.9 16.8
नई टिहरी 28.4 16.4

High Court shifting : हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर उद्यमियों बोले- HC शिफ्ट हुआ तो क्या रहेगा कुमाऊं में

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments