Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयIranian President Death : हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी...

Iranian President Death : हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत

 dipr

तेहरान। Iranian President Death  रविवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत की पुष्टि हुई है। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि सेना को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया।

Uttarakhand Weather : प्रचंड गर्मी ने छुड़ाए पसीने, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट

विदेश मंत्री के साथ जा रहे थे राष्ट्रपति

दरअसल, रविवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iranian President Death) और उनके विदेश मंत्री पहाड़ी इलाकों और बर्फीले मौसम में एक हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार बने। एक ईरानी अधिकारी ने खोजी टीमों द्वारा मलबे का पता लगाने के बाद उनका शब भी बरामद कर लिया।

दुर्घटना में राष्ट्रपति रईसी का हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जल गया। दुर्भाग्य से, सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। सोमवार तड़के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में मलबे तक पहुंचने के लिए बचाव दल रात भर बर्फीले तूफान और कठिन इलाके में ढूंढते रहे थे। ईरान के रेड क्रिसेंट के प्रमुख पिरहोसैन कोलिवांड ने सरकारी टीवी को बताया, ”हम मलबा देख सकते हैं और स्थिति अच्छी नहीं लग रही है।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का वीडियो आया

ईरानी मीडिया द्वारा दुर्घटाग्रस्त हेलीकॉप्टर का वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में हेलीकॉप्टर के चिथड़े उड़े दिख रहे हैं और चारों ओर मलबा पड़ा है।

PM Modi ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर शोक जताया है। मोदी ने कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में ईरान के साथ हमेशा की तरह खड़ा है।

बता दें कि 63 वर्षीय रईसी को वर्ष 2021 में राष्ट्रपति चुना गया था और पद संभालने के बाद से उन्होंने नैतिकता कानूनों को कड़ा करने का आदेश दिया और सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर खूनी कार्रवाई की और बड़े देशों के साथ परमाणु वार्ता में कड़ी मेहनत की।

Nainital Forest Fire : कुमाऊं में जल रहे जंगल,एक युवक की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments