Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandNainital Forest Fire : कुमाऊं में जल रहे जंगल,एक युवक की मौत

Nainital Forest Fire : कुमाऊं में जल रहे जंगल,एक युवक की मौत

 dipr

Nainital Forest Fire :  उत्तराखंड में जंगलों में आग फिर उग्र हो गई है। सोमेश्वर रेंज में जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान वनाग्नि की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। अगले दिन उसका अधजला शव बरामद हुआ। अब तक पांच लोगों की जान जंगल में लगी आग की वजह से जा चुकी है।

High Court shifting : हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर उद्यमियों बोले- HC शिफ्ट हुआ तो क्या रहेगा कुमाऊं में

चंपावत के लोहाघाट नगर के समीप बनीगांव का जंगल दो दिनों से जल रहा है। आग से उतीश, चीड़, देवदार, बुरांश, बांज, फल्यांठ आदि प्रजातियों के पौधों के साथ जड़ी बूटियों के पौधे जल कर राख हो गए।

24 घंटे में कुमाऊं में एक घटना

वन महकमे ने शुक्रवार को जंगल की आग को लेकर बुलेटिन जारी किया है, उसमें बीते 24 घंटे में कुमाऊं में जंगल की आग की एक घटना का जिक्र किया है। हकीकत इसके उलट है। कुमाऊं में अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में ही दो जगह वनाग्नि की घटना हुई है।

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने बताया, शुक्रवार को गढ़वाल में नौ, कुमाऊं में एक और वन्य जीव क्षेत्र में एक जगह वनाग्नि की घटना सामने आईं। 17 मई तक कुमाऊं में 577 जंगल की आग की घटना हो चुकी है, इसमें 817 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में वनाग्नि की 1,086 घटनाओं में 1,467 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हुई है। आग लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज होगा। पीड़ित परिवार को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

Chardham Yatra 2024 : मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments