Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiSwati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में बिभव कुमार गिरफ्तार

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में बिभव कुमार गिरफ्तार

 dipr

नई दिल्ली। Swati Maliwal Case :  शनिवार को स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले (Swati Maliwal Case) में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही फरार चल रहे थे। वहीं अब पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने भी विभव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Raebareli : रायबरेली में बोलीं सोनिया गांधी- मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं… राहुल निराश नहीं करेगा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिभव कुमार को सीएम आवास से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पता लगाएगी कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर ही थे या कही और जाकर छिप गए थे?

बिभव के वकील की प्रतिक्रिया

बिभव कुमार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील करण शर्मा की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा, “हमें अभी तक पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करेंगे।”

वहीं, बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर आप लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नासियार ने कहा, “हमने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा है कि हमें अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। आदेश शाम 4 बजे तक सुरक्षित है लेकिन अब मुझे पता चला है कि उसे बिना किसी सूचना के यहां लाया गया है। अब हम अंदर (सिविल लाइंस पीएस) जाना चाहते हैं लेकिन हमें अंदर जाने से रोका जा रहा है।”

आतिशी ने पुलिस पर उठाए सवाल

वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने घटना को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभव कुमार जी ने 24 घंटे पहले दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है। स्वाति मालीवाल जी के मामले में पुलिस तुरंत सक्रिय हो जाती है। FIR दर्ज कर लेते हैं और मीडिया में चलवा देते हैं। वहीं सीएम की सुरक्षा मामले पर पुलिस चुप है।

Heat Wave Alert : UP समेत इन राज्यों में 46 के पार पहुंच सकता है तापमान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments