Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयRaebareli : रायबरेली में बोलीं सोनिया गांधी- मैं आपको अपना बेटा सौंप...

Raebareli : रायबरेली में बोलीं सोनिया गांधी- मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं… राहुल निराश नहीं करेगा

 dipr

Raebareli : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए रायबरेली की जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा। आपके प्रेम ने मुझे कभी भी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है। मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही आपको राहुल को अपना मान कर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा।

Heat Wave Alert : UP समेत इन राज्यों में 46 के पार पहुंच सकता है तापमान

उन्होंने कहा कि अमेठी-रायबरेली (Raebareli) से हमारा रिश्ता 103 साल पहले किसान आंदोलन के समय से शुरू होता है और अब मैं अपना राहुल आपको सौंप रही हूं। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

100 साल से हमारे परिवार की जड़ें इस मिट्टी से जुड़ी हुई हैं – सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने कहा कि आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रायबरेली और अमेठी मेरा परिवार है। पिछले 100 साल से हमारे परिवार की जड़ें इस मिट्टी से जुड़ी हुई हैं। गंगा मां की माटी से रिश्ता रहा है। इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी। उनके मन में आपके प्रति असीम लगाव था।

मैंने राहुल और प्रियंका को वही सीख दी है जो इंदिरा जी ने मुझे दी थी। सबका आदर करो। अन्याय और अधिकार की रक्षा के लिए जिससे भी लड़ना पड़े उससे लड़ो। आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका है।

सेवा संकल्प सभा में कांग्रेस और सपा ने दिखाई ताकत

आईटीआई मैदान में गठबंधन की सेवा संकल्प सभा में कांग्रेस और सपा ने मिलकर ताकत दिखाई। महंगाई से लेकर इलेक्टोरल बांड तक के मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है। यह समाजवादी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक सैलाब बन गए हैं। पूरे देश को दिखाया है कि पूरे दिल से आप लगे हैं। परिश्रम किया है, यह रायबरेली क्षेत्र है। मेरे परिवार का रायबरेली से गहरा रिश्ता रहा है। इस रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राहुल गांधी मैदान में हैं।

Chardham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments