Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHeat Wave Alert : UP समेत इन राज्यों में 46 के पार...

Heat Wave Alert : UP समेत इन राज्यों में 46 के पार पहुंच सकता है तापमान

 dipr

नई दिल्ली। Heat Wave Alert :  दिल्ली समेत देश के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान का एक बड़ा हिस्सा लू (हीट वेव) की चपेट में आने वाला है।

Chardham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम

45 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है दिल्ली का तापमान

भारत मौसम विभाग (IMD) को आशंका है कि दिल्ली का तापमान 45 डिग्री से ऊपर तक पहुंच सकता है। सावधानी के तौर पर आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से के लिए लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

शनिवार से तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। ऐसे में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की आशंका है। किसी क्षेत्र विशेष में सामान्य से चार डिग्री से अधिक तापमान हो जाने पर वहां लू की स्थितियां बनती हैं।

कई राज्यों में प्रचंड लू का खतरा

निजी एजेंसी स्काईमेट का अनुमान है कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्से का अधिकतम तापमान कहीं-कहीं 46-47 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे हवा अधिक शुष्क हो जाएगी। इसमें नमी की मात्रा लगभग नहीं के बराबर होगी। जब यह गर्म हवा दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर आएगी तो कई जिलों में प्रचंड लू (Heat Wave Alert) चलने का खतरा बढ़ जाएगा। इसी दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

IMD ने यूपी को लेकर जारी किया अपडेट

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सामान्य तौर पर मई के मध्य में दो से तीन दिनों तक उत्तर भारत में लू चलती है। किंतु इस बार पांच से छह दिनों तक ऐसी स्थिति रह सकती है। राजस्थान, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की आशंका है। दक्षिणी यूपी भी गर्मी से बेहाल हो सकता है।

बिहार-झारखंड एवं बंगाल में गर्मी का असर तीन-चार दिनों तक ही रहेगा। उसके बाद यहां पूर्व मानसून बारिश का सिलसिला प्रारंभ हो सकता है। इस बीच, पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इससे हिमालय क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। इसके असर से तीन-चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल एवं उत्तराखंड में वर्षा की संभावना है।

Swati Maliwal Case : तीस हजारी कोर्ट बयान दर्ज कराने पहुंचीं स्वाति मालीवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments