Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi Nomination : प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से किया...

PM Modi Nomination : प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से किया नामांकन दाखिल

 dipr

नई दिल्ली। PM Modi Nomination  प्रधानमंत्री और वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। 2014 में पहली बार नरेन्द्र मोदी ने यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

Patanjali Case : सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को सुनाई राहत भरी खबर

पीएम के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, रामदास अठावले, चंद्रबाबू नायडू, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पवन कल्याण, संजय निषाद, हरदीप सिंह पुरी, जीतनराम मांझी व ओमप्रकाश राजभर समेत कई नेता पहुंचे।

ये हैं पीएम मोदी के प्रस्तावक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावकों में आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर का नाम शामिल हैं।

26 नामों पर हुआ था मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चारों प्रस्तावकों के नाम पर अपनी मुहर लगाई थी। पार्टी ने 26 नामों का चयन किया था। इसके बाद इन्हें पीएम मोदी को भेजा गया। इसके बाद अमित शाह ने महमूरगंज के तुलसी उद्यान स्थित मोदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में प्रस्तावित नामों पर कोर कमेटी से चर्चा की थी।

2014 में ये थे मोदी के प्रस्तावक

महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र गिरधर मालवीय
शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्रा
नाविक भद्र प्रसाद निषाद
बुनकर अशोक कुमार

2019 में ये थे प्रस्तावक

विज्ञानी रमाशंकर पटेल
शिक्षाविद् प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला
डोमराजा जगदीश चौधरी
भाजपा के पुराने कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता

Swati Maliwal : सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments